फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   people wants change says congress leaders

‘जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है’  

Tue, 29 Jan 2019 11:50 PM IST
विपिन कुमार खटीमा। अमर उजाला ब्यूरो
खटीमा। अमर उजाला ब्यूरो Published by: विपिन कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
people wants change says congress leaders
congress rally - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है। राज्य आंदोलन की अग्रणी भूमि खटीमा में शहीद स्मारक में मंगलवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कांग्रेस ने कुमाऊं में प्रथम चरण की जन आक्रोश परिवर्तन यात्रा का आगाज किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के जुमले और झूठे वादों से जनता त्रस्त है। अब जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रदेश में परिवर्तन के लिए जुट जाएं। 
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश भर के प्रमुख नेताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लोहियाहेड रोड पर स्थित एक बारात घर में हुई सभा में प्रदेश सह प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही संघ परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 11 लाख नौकरियां खत्म कर दी गई हैं। नोटबंदी से जनता परेशान है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच राज्यों के चुनाव में जनता ने परिवर्तन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बदल दो फिजा को..। 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जन विरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी सरकारों के खिलाफ जंग का एलान कर परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। किसी भी देशवासी के खाते में जुमलों की सरकार 15 लाख तो दूर 15 रुपये भी नहीं डाल सकी। रोजगार के नाम पर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। नजवानों को रोजगार देने के नाम पर पकौड़े तलने की सलाह दी जा रही है। प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आ गई हैं तो भाजपाइयों की बेचैनी बढ़ गई है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आज किसान परेशान हैं, किसान और आमजन के हक के लिए कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने नोटबंदी के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। संचालन पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी और जिपं नवीन जोशी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed