फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People uprooted board

सीलिंग की सरकारी घोषित जमीन पर बोर्ड टांगने पर हंगामा

Sun, 05 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Sun, 05 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
 People uprooted board
लोगों ने बोर्ड उखाड़ा - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर। चार दिन पहले कब्जे में ली गई सीलिंग की करीब 642 बीघा (40 हेक्टेयर) जमीन पर राजस्व टीम ने चेतावनी बोर्ड लगाया। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान राजस्व टीम और लोगों की तीखी झड़प हो गई। बताते हैं कि राजस्व टीम के लौटने पर लोगों ने बोर्ड को फिर उखाड़ दिया। विरोध के चलते राजस्व टीम खेत के दूसरे छोर पर एक बोर्ड लगाकर लौट आई। 

विज्ञापन


बता दें कि 1947 मेें गांव दियोहरी निवासी सुंदर सिंह के खिलाफ राजस्व विभाग की तरफ से सीलिंग जमीन मामले में केस दर्ज किया गया। सुंदर सिंह की मृत्यु के बाद उसके पुत्र भगतेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, करमेंद्र सिंह आदि ने कई न्यायालयों की शरण ली। लेकिन कोई राहत नही मिली। आठ नवंबर 2016 को हाईकोर्ट ने सीलिंग मामले को अपर जिलाधिकारी न्यायालय को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिसकी सुनवाई करते एडीएम प्रताप शाह ने सीलिंग जमीन को सरकार के पक्ष में घोषित कर दिया। एक मार्च 2017  को तहसीलदार केके पाल ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सीलिंग जमीन पर कब्जा ले लिया। शनिवार को राजस्व निरीक्षक कुंवर सिंह और अन्य कर्मचारी चेतावनी बोर्ड चस्पा करने पहुंचे। बोर्ड देखते ही लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान खेत में लगाए गए बोर्ड को लोगों ने उखाड़ दिया। कानूनगो ने समझाकर लोगों का शांत किया। कर्मियों ने लोगों से बोर्ड लेकर खेत में दूसरे स्थान पर लगाया और लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर। बोर्ड पर साफ तौर पर लिखा है कि सीलिंग में अतिरिक्त रूप से घोषित भूमि पर कब्जा लिया जा चुका है। भूमि और फसल को खुर्द बुर्द करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार पाल ने बताया कि आबादी वाली जमीन को कब्जे में नही लिया गया है। बताया कि बोर्ड का कुछ लोगों ने विरोध किया था। समझाने पर लोगों ने खेद व्यक्त करते हुए बोर्ड को खुद लगा दिया है। 


बाजपुर। राजस्व निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि बोर्ड लगाने पर विरोध हो गया। जिस पर एक बोर्ड लगा दिया। एक बोर्ड वापस ले आए। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। शांति कॉलोनी निवासी मलखान सिंह कहते हैं कि मजदूरी करके लोगों ने तीन चार साल पहले स्टांप पर जमीन खरीदी थी। मेहनत मजदूरी करके मकान बनाए है। अब उन्हें जमीन से हटाने की कार्रवाई चल रही है। जो न्याय संगत नहीं है। मलखान सिंह के अनुसार कालोनी में करीब 90 परिवार बसे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed