{"_id":"602035af8ebc3ed1b00029dd","slug":"people-tell-thier-problems-kashipur-news-hld4139568130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश योजना आयोग उपाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश योजना आयोग उपाध्यक्ष ने सुनी लोगों की समस्याएं
जसपुर में लोगों को समस्या सुनते प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
जसपुर। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने नगर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले और कॉलोनियों का भ्रमण कर लोगों समस्याएं सुनीं। रविवार को नगर पालिका के ईओ एवं कर्मियों के साथ लकड़ी मंडी पहुंचे रुहेला से लकड़ी व्यापारियों ने मंडी में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण व सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग उठाई। नई बस्ती निवासियों ने आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन को शिफ्ट कराने, गांधी पार्क के लोगों ने सुलभ शौचालय का निर्माण, इमरान चौक के लोगों ने चौक पर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। इससे पूर्व उन्होंने पालिका कर्मियों की बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। वहां पर ईओ फहीम खान, जाहिद हुसैन, राशिद हुसैन, डॉ सोमपाल राणा, वरुण गहलोत, गौतम गोस्वामी, अनिल चौहान, कुलदीप बंसल, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।