{"_id":"61e32301209f890df9394fb1","slug":"people-raised-thier-problems-rudrapur-news-hld451072957","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में सुनीं पुलिस कर्मचारियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में सुनीं पुलिस कर्मचारियों की समस्या
विज्ञापन
डीएस कुंवर, एसएसपी।
- फोटो : RUDRAPUR
पुलिस कर्मचारियों की समस्या सुनकर निदान करने का कार्य हर माह किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में कर्मचारियों को बुलाया गया था, जहां उनकी समस्याएं सुनने के बाद एसएसपी ने उसे हल करने का भी आश्वासन दिया। एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी उनके परिवार की तरह हैं। ऐसे में सभी की समस्याओं के प्रति वह चिंतित हैं।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को सम्मेलन में पहुंचे कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया जिसमें जिले के लगभग सभी थानों के कर्मचारी मौजूद थे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनका 4600 ग्रेड पे का मामला अब नई सरकार बनने के बाद हल होगा। डीजीपी के स्तर से भी इस मामले में गंभीरता बरती जा रही है। डीजीपी खुद सरकार के सामने इस मामले को उठा चुके हैं।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस के जवान बेहद अनुशासित होते हैं। ऐसे में वह पुलिस नियमावली के अंतर्गत ही कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचे कर्मचारी धरना नहीं दे रहे थे, वे मौके पर बैठकर एसएसपी का इंतजार कर रहे थे। हॉल के अंदर ठंड होने के चलते वह बाहर मैदान में धूप सेंकने के लिए बैठ गए थे। एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आचरण सेवा नियमावली के बारे में भी बताया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने एसएसपी के सामने अन्य कई मुद्दों पर भी वार्ता की।