फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People raise voice for thier demands.

ऑनलाइन खतौनी की मांग के लिए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
People raise voice for thier demands.
ऑनलाइन खतौनी का मांग के लिए तहसील में प्रदर्शन करते विस्थापित परिवार। - फोटो : KASHIPUR
लालढांग के विस्थापितों ने ऑनलाइन खतौनी जारी करने की मांग के लिए चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने हाथों में काले झंडे लेकर एसडीएम और तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की।
विज्ञापन

पौड़ी जनपद के लालढांग गांव की भूमि वर्ष 1992 में जिम कार्बेट पार्क के लिए अधिग्रहित की गई थी। उनकी भूमि वर्ग एक क श्रेणी की थी। लालढांग से विस्थापितों को यहां मानपुर व फिरोजपुर में बसाया गया था। यह भूमि वन विभाग की है। रामनगर के बंदोबस्त विभाग ने विस्थापितों को पट्टे आवंटित किए थे। काशीपुर तहसील के अभिलेखों में इन पट्टों का अमलदरामद नहीं हो सका है। इससे उन्हें ऑनलाइन खतौनियां नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

उन्हें जमीनों की खरीद-फरोख्त व बैंक ऋण लेने में दिक्कतें उठानी पड़ी हैं। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने काले झंडे लेकर मानपुर से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद वे तहसील पहुंचे। उन्होंने नायब नाजिर जाकिर हुसैन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन खतौनी न मिलने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहां अनिल भारद्वाज, अजीत सिंह, जानकी प्रसाद, बलराज, जगतराम, सोहन सिंह, घनश्याम, नवीन, ासंदीप, समीर कुमार, हिमांशु, कपिल, बीएस बिष्ट, लक्ष्मी, विमला, शोभा, ऊषा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को मृत मानकर रखा दो मिनट का मौन
काशीपुर। ऑनलाइन खतौनियों की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि पिछले तीन दशक के दौरान सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार मृत हो चुकी है। उन्होंने सरकार को मृत मानते हुए तहसील परिसर में उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed