फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested.

बिजली जमा न होने पर उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
People protested.
बिजली बिल जमा न करने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने रोष जताया। उन्होंने एसडीओ से जल्द बिल जमा कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार कोउपभोक्ता बिल जमा करने के लिए यूपीसीएल के दफ्तर पहुंचे। काफी देर कतार में लगने के बाद भी काउंटर पर कर्मचारी नहीं आया। इस पर उपभोक्ता भड़क गए और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रोष जताया। ग्राम अजीतपुर के घनश्याम ने कहा कि वह 15 किमी दूर से बिल जमा कराने पहुंचे लेकिन कर्मचारी के न आने से उनका बिल जमा नहीं हो सका। अब उनके बिल जमा करने की अंतिम तिथि भी निकल गई।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दोपहर 12 बजे काउंटर बंद कर दिया जाता है। इसके बाद जो भी लाइन में लगे होते हैं उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है। एसडीओ संजय चौहान ने बताया कि बिल जमा करने वाले कर्मचारी को बुखार होने की वजह से मंगलवार को बिल जमा नहीं हो सके। वहां सुरेश कुमार, कशमीर सिंह, अंबिका प्रसाद दुबे आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed