फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested

मुकदमा दर्ज ना होने से लोग आक्र्तोशित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
People protested
People protested - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। छात्रा के खुदकुशी मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार रात आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य सुरेश गंगवार ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर में नामजद अरुण सरकार, उसकी पत्नी आशा सरकार एवं मां चंपा सरकार पर आईपीसी की धारा 302 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम नगर क्षेत्र की एक छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी पाई गई थी। मृतका के पिता ने पड़ोस के एक परिवार के शादीशुदा युवक, उसकी पत्नी एवं मां के खिलाफ दुष्कर्म एवं हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी थी। 24 घंटे बाद भी मुकदमा पंजीकृत ना होने और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रात में ही चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गए। वहां मौजूद नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म ने आक्रोशित लोगों से कहा के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed