{"_id":"611ac53e8ebc3e42ef71f820","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld4346661151","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन खाद बांटने पर किसान भड़के, खाद प्रभारी को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन खाद बांटने पर किसान भड़के, खाद प्रभारी को पद से हटाया
विज्ञापन
गूलरभोज में खाद कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी के दिन खाद बांटने पर भड़के किसान
खाद प्रभारी को पद से हटाया, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गूलरभोज। सहकारी समिति में खाद प्रभारी ने 15 अगस्त के दिन कुछ किसानों को खाद बांटी दी। खाद वितरण का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को अधिकारियों ने समिति में पहुंचकर मामले की जांच की। किसानों ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला तूल पकड़ने पर प्रभारी को उसके पद से हटा दिया गया है।
दीर्घाकार बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में रविवार को खाद प्रभारी ने किसानों को खाद बांट दी थी। देर शाम समिति में खाद का लदान होने की सूचना पर किसान ओमप्रकाश डोगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान लेकर जिला सहायक निबंधक नीरज बेलवाल ने सोमवार को मामले की जांच के लिए अपर जिला सहकारी अधिकारी एमएल वर्मा और सहायक विकास अधिकारी कपिल वर्मा को समिति में भेजा। किसानों ने जांच अधिकारियों के सामने मामला रखा। खाद प्रभारी जगदीश ने माना कि कुछ किसानों के दबाव में उन्होंने खाद बांटी गई हैं।
समिति सचिव एनपी रस्तोगी ने प्रभारी को कार्यवाही का नोटिस थमाया है। एडीसीओ ने बताया कि रविवार को समिति में 950 कट्टे खाद पहुंचीं थी। कर्मचारी ने 15 किसानों को 245 कट्टों का वितरण किसानों की चेकबुक से किया। कर्मचारी को पद से हटा दिया गया है। इधर किसानों ने कर्मचारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहां पर ओमप्रकाश डोगरा, लवेंद्र डोगरा, विजेंद्र सिंह यादव, मनोज देवराड़ी, पवन डोगरा, प्रेम सिंह, परवीन राठौर सहित कई किसान थे।
विज्ञापन
।

गूलरभोज में खाद कर्मचारी से पूछताछ करते एडीसीओ।- फोटो : RUDRAPUR