{"_id":"606b5bd68ebc3ec39f5dc7e6","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld420644068","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे का कार्य बहिष्कार पर रहे चार हजार मिनिस्टीरियल कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे का कार्य बहिष्कार पर रहे चार हजार मिनिस्टीरियल कर्मचारी
विज्ञापन
खटीमा में शहीद स्थल पर धरना देते उत्तराखंड एकता मंच कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे का कार्य बहिष्कार पर रहे चार हजार मिनिस्टीरियल कर्मचारी
11 सूत्री मांगों को लेकर मुखर हैं मिनिस्टीरियल कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले के करीब चार हजार मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
सोमवार को लोनिवि, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों में कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। लोनिवि कार्यालय में मिनिस्टीरियल फेडरेशन एसोसिएशन के जिला महामंत्री मोहन राठौर ने कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग को पूर्व से मिल रहे एसीपी के लाभ को बंद करने और दिए गए लाभ की वसूली करने के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। कनिष्ठ सहायक पद पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर के स्थान पर ग्रेजुएट और अनिवार्य अर्हता में एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा निर्धारित किया जाए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम सेवा अवधि 22 वर्ष की सहमति दी गई है। लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए जारी गोल्डन कार्ड योजना की कमियों को दूर कर इसे राज्य गर्वमेंट हेल्थ योजना के नाम से लागू किया जाए। वहां चारू पंत, केके आर्या, दीपू सिंह, अनिल कुमार, गीता जोशी, मदन मोहन जोशी, ममता बिष्ट, सुलक्षणा शाह आदि थे।
फोटो-05आरडीपी01पी- रुद्रपुर लोनिवि कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर विरोध करते कर्मचारी।
----
वोल्टास मजदूरों की आज से टूल डाउन हड़ताल शुरू
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित वोल्टास लिमिटेड के नौ मजदूरों की कार्य बहाली की मांग को लेकर सोमवार को तीन घंटे मजदूरों ने टूल डाउन कर हड़ताल की। वोल्टास इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार से पूर्ण हड़ताल की जाएगी। बताया कि कंपनी में नए वेतन समझौते के लिए वर्ष 2017 में मांग पत्र दिया गया था। आरोप है कि उसके बाद से मजदूरों का कंपनी में शोषण होना शुरू हो गया। वर्ष 2019 में कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की सेवा समाप्त कर दी। बताया कि जब तक श्रमिकों की कार्य बहाली नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
----
विभिन्न मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों का धरना
रुद्रपुर/काशीपुर/किच्छा/सितारगंज। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ 11 सूत्री मांगों के लिए मुखर हो गया है। उन्होंने नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 15 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में कर्मचारियों ने मेयर रामपाल सिंह के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ठेका प्रथा पूरी तरह समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के स्थायी पदों की भर्ती शुरू करने, सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स के पद के स्थान पर स्थायी करने आदि मांगें की गई हैं। ज्ञापन भेजने वालों में शाखा अध्यक्ष सुनील रोहतगी, शाखा महामंत्री मनोज कुमार जीयालाल, कालीचरन, राजीव खैरालिया आदि थे। इधर, काशीपुर में कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। वहां संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू, संरक्षक जितेंद्र, सुरेश सौदा, राजीव कुमार, विरेंद्र मुल्तानी, लक्ष्मी, सरिता, आशाराम, राजकुमार, अनीता आदि थे। उधर, किच्छा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी की। धरना देने वालों में कल्लू चरन, विनोद कुमार, शाऊल दास, सचिन चरन, नितिन चरन, सूरज, राहुल कुमार, अरुण कुमार आदि थे। वहीं, सितारगंज में धरना देने वालों में संरक्षक रामपाल, धर्मवीर, जितेंद्र कुमार, नन्हें लाल, रोहित, प्रेमपाल आदि थे। (संवाद/ब्यूरो)
फोटो- 05आरडीपी24पी- रुद्रपुर नगर निगम में धरना देते पर्यावरण मित्र।
फोटो। 05केएसपी 05पी- काशीपुर में धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
05एसटीजी05पी: सितारगंज नगर पालिका परिषद में धरना देते सफाई कर्मचारी।
----
पालिका में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ एकता मंच का धरना
खटीमा। नगर में सफाई व्यवस्था न होने और पालिका में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ उत्तराखंड एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दिया। मंच के अध्यक्ष कामिल खान एवं उपाध्यक्ष मनोज वाधवा कहा कि गंदगी से पूरा शहर पटा है और घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए पालिका की ओर से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि नगर में मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग मशीनों की व्यवस्था की जाए। जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की नकल एवं राशन कार्ड के सत्यापन के लिए पालिका की ओर से लोगों पर पहले उपभोक्ता शुल्क जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि एवं रमजान आने वाले हैं, ऐसे में पूर्व में रखे गए सफाई कर्मचारियों को बहाल किया जाए। वहां शुभम गुप्ता, सलाउद्दीन अंसारी, बिमलेश मौर्य, यासीन कुरैशी, अमानत हुसैन, रामजी डाबर, सुमित यादव, विवेक अग्रवाल आदि थे। (संवाद)
फोटो-05केटीएम01पी।

सितारगंज नगर पालिका परिषद में धरना देते सफाई कर्मचारी।- फोटो : SITARGANJ

काशीपुर में धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।- फोटो : KASHIPUR

रुद्रपुर नगर निगम परिसर में धरना देते पर्यावरण मित्र।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के लोनिवि कार्यालय में कार्य बहिष्कार करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR