{"_id":"606b4af18ebc3e593a189f69","slug":"people-protested-rudrapur-news-hld4206409152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोस्थली राधा कुंड की भूमि को भूमाफिया से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोस्थली राधा कुंड की भूमि को भूमाफिया से खतरा
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुर रोड स्थित सैलजा फार्म के पीछे प्राचीनकालीन तपोस्थली राधा कुंड की भूमि को भूमाफिया और मेयर से खतरा बताकर भक्तों ने एसडीएम विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में मेयर और भूमाफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि फार्म के पीछे प्राचीन समय से राधा कुंड है। यहां राधा कृष्ण की गोशाला है, जिसमें वर्तमान में 15 गाय मौजूद हैं। आरोप लगाया कि कुंड के पास बनी झोपड़ियों को भूमाफिया की मिलीभगत से तोड़ दिया गया और सागौन के पेड़ भी काट दिए गए हैं। आरोप लगाया कि कुंड मिटाने के लिए वहां कूड़ा कचरा डाला जा रहा है, जिससे कुंड का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
उन्होंने पूरे प्रकरण में मेयर की भूमिका को भी संदिग्ध करार दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसकी शिकायत डीएम और एडीएम नजूल से की गई है। वहां विनोद शुक्ला, शेर बहादुर सिंह, संजीव रस्तोगी, कृष्ण पाल गंगवार, अफसर अली, राजीव कश्यप, महेश्वर पांडे, बेला मंगल सिंह आदि थे। इधर, जब इस संबंध में मेयर रामपाल से बात करना चाहा तो उनका नंबर बंद मिला।