{"_id":"614b7c5a8ebc3e0dd378a43e","slug":"people-protested-kashipur-news-hld4389171171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें तोड़ने की मुनादी से व्यापारियों में आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें तोड़ने की मुनादी से व्यापारियों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जसपुर में अधिशासी अभियंता का घेराव करते कांग्रेसी व विधायक आदेश चौहान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को हाईकोर्ट के आदेश पर हटाने की मुनादी से व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन कर ईओ से आदेश वापस लेने की मांग की। साथ ही दुकानें न तोड़ने संबंधी स्टे की कॉपी हल्का पटवारी को सौंपी।
मोहम्मद अकरम ने उच्च न्यायालय में तालाब की भूमि पर नगर पंचायत की ओर से बनाई गई दुकानों को हटाने के लिए याचिका दायर की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ विजय बिष्ट ने मंगलवार को नगर में मुनादी कराकर तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को तीन दिन में खाली करने की बात कही।
ईओ ने कहा कि व्यापारी दुकानों से अपना कब्जा स्वयं हटा लें वरना बलपूर्वक हटा दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारी भड़क गए। मोहम्मद रफी के शोरूम पर इकट्ठा हुए व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्टे है। इसके बाद भी उन्हें इस तरह से चेतावनी दी जा रही है। ऐसा किया जाना गलत है। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद रफी, शिवकुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, रवि चौधरी, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, फारुख, अजीमुद्दीन, मुजफ्फर हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
बुधवार को व्यापारियों ने स्टे की कॉपी लेखपाल गौरव चौहान को दी।
ईओ विजय विष्ट ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सभी तालाबों की जमीनों को खाली कराया जा रहा है। सभी व्यापारियों को नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। तालाब खाली करने का एनाउंस किया गया है।

सुल्तानपुर पट्टी में प्रदर्शन करते व्यापारी।- फोटो : KASHIPUR