फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested for electricity.

अघोषित बिजली कटौती से कांग्रेसियों में दौड़ा ‘करंट’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
People protested for electricity.
सुस्त पड़े मानसून के बीच बिजली की आंखमिचौली और लो वोल्टेज ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में बिजली कटौती से परेशान लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को लोगों की परेशानी दूर कराने के उद्देश्य से कांग्रेसियों ने ऊर्जा निगम दफ्तर के गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था में सुधार कर लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि छतरपुर, हरिपुरा, धर्मपुर, जयनगर, उत्तरायणी विहार, दुर्गा एम्पाइर, बिन्सर विला, द्वारिका इन्क्लेव, डिवाइन सन सिटी नॉर्थ ज्वाइंट सिटी आदि जगहों पर अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। जिले में धान की रोपाई का समय चल रहा है लेकिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने जनता की समस्या को ध्यान रखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या खत्म नहीं हुई तो क्षेत्र के लोगों के साथ ऊर्जा निगम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, दिनेश पंत, नीमा पांडे, गीता तिवारी, साहब सिंह, किशोर हालदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सितारगंज में भी अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो ज्यादा ही बुरा है। यहां कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है और बिजली आ भी रही है तो लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। बिज्टी में अलग से सिंचाई फीडर लगा हुआ है लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से यहां के किसान महंगे डीजल से पंप चलाकर खेतों में पानी लगा रहे हैं। इससे फसल की लागत बढ़ रही है। नगर में भी बिजली कटौती के कारण उपजे पेयजल संकट से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। (संवाद)
गर्मी में बिजली की डिमांड अधिक होने से कई जगह ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। ऐसे में कई बार ट्रांसफार्मर फुंकने के अलावा लाइन ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि निर्बाध आपूर्ति की जा सके। -चंदन बसनेत, अधिशासी अभियंता
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से समस्याएं
बिजली कटौती होने से पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे।
डीजल से पंप चलाकर सिंचाई करने से फसल की लागत बढ़ रही है।
बिजली की आंखमिचौली से व्यापारियों का कारोबार हो रहा प्रभावित।
बिजली आधारित उद्योग धंधों पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव।
बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित।
एसी बनाने वाली कंपनी ने निकाला श्रमिकों का पसीना
छह माह से नहीं मिल रहा 50 श्रमिकों को वेतन, धरने पर बैठे
रुद्रपुर। सिडकुल की सेक्टर-7 में स्थित एसी बनाने वाली शांति रेफ्रिजरेशन कंपनी के 50 श्रमिकों को छह माह से वेतन नहीं मिल सका है। इससे नाराज होकर श्रमिकों ने चिलचिलाती धूप में कंपनी गेट के आगे धरना दिया।
बृहस्पतिवार सुबह सभी श्रमिकों ने पहले डीएम कार्यालय और श्रम विभाग में वेतन नहीं मिलने की लिखित शिकायत की। इसके बाद कंपनी के बाहर धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने बताया कि इस साल अब तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। दुकानदारों ने भी उधार देना बंद कर दिया है। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा, वे कंपनी गेट पर धरना देते रहेंगे। इस संबंध में कंपनी के सामान्य प्रबंधक से काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। इधर, सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि श्रमिकों की शिकायत पर शांति रेफ्रीजिरेशन को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। वहां रामबाबू, सौरभ, रामवती, संतोष, विमला देवी, शिल्पी, सत्यनारायण, धर्मेंद्र दुबे आदि थे। (संवाद)

सिरौलीकला में विद्युत पोल लगाने की मांग
रुद्रपुर। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने ऊर्जा निगम के सीनियर इंजीनियर नवीन मिश्रा से मुलाकात कर किच्छा के सिरौलीकला गांव में विद्युत पोल लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिरौलीकला गांव अल्पसंख्यक बहुल है। गांव में विद्युत पोलों की दूरी अधिक होने से जरूरतमंद लोगों को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। गांव में करीब 40 खंभों की और आवश्यकता है। सीनियर इंजीनियर ने इंजीनियर और एसडीओ को इसकी रिपोर्ट बनाकर देने को कहा है। इस मौके पर शहीदुल रहमान, एमयू खान, मनोहर जोशी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed