{"_id":"60e600dd8ebc3eed4171813f","slug":"people-protested-against-the-problem-kashipur-news-hld430400355","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने जलाई बिजली बिलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने जलाई बिजली बिलों की होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के गलत बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम के ईई कार्यालय के सामने बिजली बिलों की होली जलाई। बुधवार को आम आदमी पार्टी युवा विंग के नगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित के आह्वान पर लोगों ने ऊर्जा निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहां पर आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा, हिमांशु राजपूत, आनंद कुमार, कासिम हुसैन, विपिन चौधरी आदि थे।
इधर, जसपुर में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर अघोषित विद्युत कटौती खत्म करने की मांग की। इसके पश्चात सुभाष चौक पर विद्युत बिलों की प्रतियां जलाई। आरोप था कि मीटर में खराबी के चलते बिल अधिक आ रहा है। वहां पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी, अजय अग्रवाल, नफीस आजाद, वसीम सिद्दीकी, आशीष कुमार, सन्नी गुप्ता, इकरार अहमद आदि थे।
इधर, बाजपुर में आप कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर बिजली बिलों को जलाकर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह ऊर्फ बंटी ने हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। वहां पर पार्टी के जिला संगठन मंत्री दीन दयाल सिंह, मदन मोहन पंत, मोबिन, मेहराज, सुखदेव सिंह, हरदयाल सिंह खैरा, एमडी फारुख, दीपक शर्मा, अमित भारती आदि थे।(संवाद)
विज्ञापन
अधिक बिल आने का किया विरोध
खटीमा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपखंड क्षेत्र के कनेक्शन धारकों के ऊर्जा निगम की ओर से जारी किए जा रहे बड़ी रकम के बिलों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कंजाबाग रोड स्थित ईई कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बड़ी रकम वाले बिलों की प्रतियां जलाई। अंत में ईई दीपक सैनी को ज्ञापन सौंपा। वहां पर पार्टी के संगठन मंत्री सुनील कंडवाल, अरुण ऐरी, गणेश जोशी आदि थे। (संवाद)