फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against the politician.

पालिकाध्यक्ष और सफाई कर्मचारी नेता के बीच कहासुनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
People protested against the politician.
खटीमा में पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष और सफाई कर्मचारी नेता के बीच कहासुनी हो गई। सफाई कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। पालिकाध्यक्ष को सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पड़ी लेकिन तब तक सफाई कर्मचारी वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष सोनी राणा सफाई कर्मचारियों के मांग पत्र पर अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, लेखाधिकारी विमला जोशी, दीपक शुक्ला से वार्ता कर रही थीं। इसी दौरान कार्यालय में सफाई कर्मचारी नेता संतोष गौरव भी पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष सफाई कर्मचारियों का पक्ष रखना चाहा। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें धीरे बोलने को कहा तो कर्मचारी को यह नागवार गुजरा और वे आपे से बाहर हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों तरफ से बातें बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद ईओ गुरमीत सिंह, सभासद विश्वनाथ यादव, संगीता राणा एवं पूर्व सभासद अधिवक्ता मो. जफर ने बीचबचाव किया। सफाई कर्मचारियों ने इसके बाद पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध कार्यालय के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के नाम पर हमेशा अभद्रता की जाती है। मैं पालिका के कर्मचारियों की सहूलियत के लिए बैठी हूं लेकिन मेरे साथ बिना वजह अभद्रता की जाती है। बृहस्पतिवार को मैं सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधीनस्थों के साथ बातचीत कर रही थी। इस बीच कार्यालय पहुंचकर कर्मचारी नेता ने मेरे साथ अभद्रता की। सुरक्षा के लिए मुझे पुलिस बुलानी पड़ी। इससे पूर्व भी मेरे साथ कई बार ऐसा किया गया है। - सोनी राणा, पालिकाध्यक्ष खटीमा।

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं पालिकाध्यक्ष के पास गया था। वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जिस पर गरमागरमी हुई थी। सफाई कर्मचारियों को मृतक आश्रित, वर्दी, एरियर एवं बोनस नहीं मिल रहा था। पालिकाध्यक्ष के अभद्रता करने से सफाई कर्मचारी आक्रोशित हुए और पालिका कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर धरना दिया। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों की बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। - संतोष गौरव, सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed