फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People protested against the bills

कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
People protested against the bills
बाजपुर में ट्रैक्टर रैली निकालते कांग्रेसी और किसान। - फोटो : BAZPUR
कृषि विधेयकों के विरोध में कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर कहा कि भाजपा ने किसानों को गुलाम बनाने के लिए काला कानून बनाया है। उन्होंने अन्नदाता, मजदूर, व्यापारी, युवाओं की अनदेखी करने वाली भाजपा को आने वाले समय में सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को मंडी समिति परिसर में क्षेत्र भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान अपने अपने ट्रैक्टरों पर काला झंडा लगाकर पहुंचे। इस दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने कहा कि संसद में पारित किए गए कृषि विधेयक किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली का पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली के संयोजक जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली शुगर मिल रोड, गुरुद्वारा साहिब, मुख्य मार्ग होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। वहां पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी, शिल्पी अरोरा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेन्द्र डोगरा, दर्शन लाल गोयल, कदीर अहमद, गुरदेव सिंह, विचित्र सिंह, मनदीप नरवाल, मलकीत सिंह, ज्ञान चंद, बब्बू सैफी, साबिर हुसैन, तनवीर, राजकिशोर, सुनील पाठक, प्रिंस दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर ने कृषि विधेयक का किया विरोध
बाजपुर। पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने आया हूं। हैरी ने अपने पंजाबी गीतों के माध्यम से किसानों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने किसानों के हित में कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली में पहुंचे हैरी को देखने के लिए युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। कार्यकर्ताओं ने हैरी के साथ खूब फोटो खिंचवाई। संवाद

बाजपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता औ्र किसान ।

बाजपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता औ्र किसान ।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed