{"_id":"603e8ff48ebc3ee976316025","slug":"people-protested-against-gairsan-issue-in-district-kashipur-news-hld416779326","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
नानकमत्ता में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला जलाते आप के कार्यकर्ता।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/सितारगंज/नानकमत्ता। गैरसैंण में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस नगर के किला मोहल्ला से सदर बाजार, नगर निगम बाजार, एनडीटी मार्केट से होते हुए एमपी चौक पर पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि अपने हक की मांग करने वाले प्रदेश वासियों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव करके भाजपा ने अपना तानाशाही रूप दिखाया है। प्रदेश की मातृ शक्ति आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक जरूर सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मयंक शर्मा, अमित रस्तोगी, संजीव शर्मा, मुकेश चावला, रजनी पाल, अमन बाली, अर्जुन, ममता शर्मा, रईस अख्तर, लकी माहेश्वरी आदि थे।
इधर, सितारगंज में यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कराने के बजाय दमनकारी नीति अपना रही है। यह घटना दुखद और शर्मनाक है। वहां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप बावा, रणजीत सिंह, वसीम मियां, अखिलेश सिंह, एडवोकेट दयानंद सिंह आदि थे। उधर, नानकमत्ता में मुख्य चौराहे पर आप के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन दत्त जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी सीएम का पुतला फूंका। वहां सुखलाल हालदार, रजनीश चौरसिया, नफीस अहमद, परमजीत सिंह पम्मा, सिकंदर सिंह, मोहन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
पंतनगर, लालपुर और गदरपुर में भी सरकार के खिलाफ आक्रोश
पंतनगर/लालपुर/गदरपुर। गैरसैंण में सड़क और स्थायी राजधानी की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। दल के नेताओं ने पंतनगर, शांतिपुरी और जवाहरनगर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण और नारी सम्मान की बात करती है, वहीं इस प्रकार के कृत्य हो रहे हैं। महिलाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। मातृ शक्ति का देवभूमि में अपमान हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर महिला मंत्री और महिला आयोग चुप्पी साधे हैं। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने कहा कि एक मार्च का दिन काला दिन के नाम से जाना जाएगा। वहां जिला महामंत्री जीवन सिंह नेगी, एमसी पांडे, भानु प्रताप मेहरा, हेम सिंह, आनंद सिंह, रमेश मिश्रा, महावीर कार्की, मनोज आदि थे।
उधर, लालपुर में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू और ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों की आवाज दबाने में लगी है। सरकार की हिटलरशाही से जनता परेशान है। इसका जवाब सरकार को विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। सरकार कर विफलता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। वहां इंद्रजीत सिंह, इमरान मलिक, फैजान मलिक, अजित सचदेवा, अशोक बांगा, प्रेम राज, गुरदास कालरा, परमिंदर सिंह आदि थे।
उधर, गदरपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सरदारनगर मोड़ पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम का पुतला फूंका। वहां संगठन मंत्री सुरेंद्र कंबोज, भुवन बिष्ट, रवि कुमार, अमरदीप सिंह विर्क, डॉ. आनंद विश्वास, अजीत मौर्य, हरवीर प्रताप, तनु अरोड़ा आदि थे। (संवाद)

काशीपुर मुख्य बाजार में जुलूस निकालते आप कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR