फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People Protest Over Revenue Team

Udham Singh Nagar News: विरोध के चलते बैरंग लौटी राजस्व टीम

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
People Protest Over Revenue Team
डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि पर हदबंदी करने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

कर्मचारियों पर मनमानी और न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित भूमि पर हदबंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम को किसानों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप लगाते हुए सड़क किनारे धरना दिया।
बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक गरीब सिंह राणा, लेखपाल विजय कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, डिग्री कॉलेज गदरपुर की प्राचार्या प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना और एसआई महेश चंद्र फोर्स के साथ ग्राम खेमपुर पहुंचे। राजस्व कर्मचारियों ने खेमपुर निवासी सतपाल भांबरी की वर्ग चार की कृषि भूमि पर हदबंदी करने की बात कही। सूचना पर किसान सतपाल भांबरी और उनके परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हदबंदी की कार्यवाही का विरोध शुरू कर दिया। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में और लोग पहुंचे और सड़क किनारे धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसान अशोक भांबरी का कहना था कि उनके पिता प्रेमचंद की मृत्यु के बाद वह अपनेेेे भाई अजय कुमार और विजय कुमार के अलावा चाचा सतपाल भांबरी के साथ पिछले 50 वर्षों से वर्ग चार की भूमि पर काबिज होकर खेती कर रहे हैं। राजस्व कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से जमीन को वर्ग पांच में दर्ज कर प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए स्थानांतरित कर दिया है। इसकी उनको पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई और वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी सुनवाई 25 मई को होनी है। सूचना पर भाकियू राजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी और जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह गौराया भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसान और ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट से नाराजगी व्यक्त की। वहां पर उत्तमचंद, मनोहर लाल, सुखदेव मैनी, सुभाष कुमार, रमेश धीर, कैलाश रानी, श्वेता, अनिता, रीता रानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed