{"_id":"595d27564f1c1ba61e8b4692","slug":"people-pouring-water-into-the-colony-of-agriculture","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती का पानी कालोनी में डालने पर भड़के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती का पानी कालोनी में डालने पर भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे नाला खोदकर खेत का पानी गंगापुर रोड स्थित केसरी विहार कालोनी में डाले जाने के खिलाफ लोगों ने एक व्यक्ति के खिलाफ डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से देखते हुए एसडीएम सदर और तहसीलदार को मौके पर भेजकर मुआयना करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने कालोनीवासियों को जल्द ही समस्या के प्रभावी निस्तारण का भरोसा दिया। कालोनी वासियों का कहना था कि एक अराजक व्यक्ति का खेत बारिश के दिनों में पानी से भर जाता है। खेत के चारों तरफ पानी की निकासी का जरिया नहीं है । इसके चलते आरोपी ने जेसीबी से सड़क के किनारे नाला खोदकर खेत के पानी की निकासी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे कालोनी में भीषण जलभराव हो गया । इसके बाद लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। इससे गुस्साये कालोनी वासियों ने बुधवार को डीएम आवास पहुंचकर भेट की। उन्होंने समस्या के तत्कालिक हल की मांग की।
विज्ञापन
डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर और तहसीलदार को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया साथ ही कालोनीवासियों को समस्या के हल का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वालों में राजकुमार यादव, मनोज कुमार, विकास कुमार, नन्हे, केके यादव, बाबू लाल, रमेश पाल, विपिन कुमार, राकेश चौहान, सरोज देवी आदि शामिल रहे।