फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People of Rampura protested against the construction of culvert

Udham Singh Nagar News: रंपुरा के लोगों ने पुलिया निर्माण का किया विरोध, काम रुका

Fri, 08 Dec 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 08 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
People of Rampura protested against the construction of culvert
रुद्रपुर हाईवे किनारे इंजीनियर से बहस करते लोग। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। लोनिवि की ओर से एनएच-87 से रंपुरा को जाने के लिए बनाई जा रही पुलिया निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों का विरोध देखते हुए बुलडोजर से नाला खोदान और पिलर लगाने का कार्य रोक दिया गया है।
बृहस्पतिवार को एनएच-87 में कोतवाली से थोड़ी ही दूर लोगों ने पुलिया निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। विरोध देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे से रंपुरा जाने के लिए तीन पुलिया पहले से ही हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से एक और पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि लोनिवि की ओर से चंद्रपाल नामक जिस व्यक्ति के प्रार्थना पत्र से पुल बनाया जा रहा है, वह रंपुरा में ही नहीं रहता है। लोगों का रोष देखते स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए और इंजीनियरों से बहसबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इधर, लोनिवि के सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व में डीएम की ओर से पुलिया निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। करीब 26 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा। बताया कि पुलिया निर्माण का टेंडर निकलने के साथ ही ठेकेदार से भी अनुबंध हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर दोबारा पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed