{"_id":"60a409658ebc3eaca16e087b","slug":"people-go-by-other-routes-khatima-news-hld4247788127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दी घेरा बॉर्डर पर पुलिस की चहल कदमी के चलते चोर रास्तों से कर रहे है सीमा में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दी घेरा बॉर्डर पर पुलिस की चहल कदमी के चलते चोर रास्तों से कर रहे है सीमा में प्रवेश
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते हल्दी घेरा यूपी से लगे बॉर्डर पर पुलिस की चहलकदमी बढ़ी है। पुलिस रिकार्ड बताते हैं कि इस बॉर्डर पर प्रतिदिन दो से तीन सौ प्रवासी उत्तराखंड पहुंचने के जुगाड़ में रहते हैं। जबकि वार्डों की इस चेक पोस्ट पर तैनात चिकित्सक विभाग से जांच के लिए उनके पास 100 किट रहती है। ऐसी स्थिति में प्रवासी परेशान रहते हैं।
जानकार बताते हैं कि उन्हें या तो वापस लौटना पड़ता है अथवा चोर रास्तों का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक निकल लेते हैं। बॉर्डर पर पैनी नजर रखने वाले सीओ मनोज कुमार ठाकुर बताते हैं कि बॉर्डर से उत्तराखंड आने वाले लगभग दो सौ लोग के आसपास होते हैं। प्रवासी निगेटिव रिपोर्ट लेकर आते हैं अथवा उनका रजिस्ट्रेशन होता है। चेक पोस्ट जांच के बाद उन्हें प्रदेश की अनुमति मिलती है। जांच किट कम होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आध घंटे में और लेकर जांच करती है। चोर रास्तों के सवाल पर सीओ ठाकुर ने कहा कि इसकी उन्हें भी संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो पुलिस इन रास्तों पर भी चौकसी बरतेगी।
बॉर्डर पर पंजीकरण काउंटर न हो से दलालों से कराना पड़ रहा पंजीकरण
खटीमा। हल्दी घेरा बॉर्डर पर पंजीकरण काउंटर नहीं होने से प्रवासियों को यूपी के दलालों के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना पड़ता है। पंजीकरण होने के बाद बॉर्डर पर इनकी कोरोना जांच होनी है यदि टीम के पास जांच किट समाप्त होती तो उन्हें बिना जांच के प्रवेश नहीं मिल पाता है।