{"_id":"6751ee5be365ecdbb302136c","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-8-1-hld1028-472936-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निजी स्कूल में शिक्षिका ने पांच वर्षीय छात्रा को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निजी स्कूल में शिक्षिका ने पांच वर्षीय छात्रा को जड़ा थप्पड़
Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। सीमावर्ती क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पिटाई से कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा चोटिल हो गई। परिजनों की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन से पहुंची काउंसलर ने घटना की स्कूल प्रबंधन और परिजनों से मामले की जानकारी ली। वहीं, परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बीते बुधवार को सीमावर्ती उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की सीमा पर स्थित ग्राम अब्दुल्ला नगर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने ग्राम खुशहाल पर से पढ़ने आने वाली पांच वर्षीय छात्रा को किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ लगने से छात्रा भयभीत हो गई। घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर उसने शिक्षिका के थप्पड़ मारने की बात बताई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से मिलकर शिक्षिका के खिलाफ कार्यवाही की मांग की, लेकिन स्कूल प्रबंधन परिजनों को संतुष्ट नहीं कर सका। परिजनों ने छात्रा के साथ हुई मारपीट के मामले की चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर अस्मिता ने एक टीम के साथ निजी स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षिका, छात्र छात्राओं और पीड़ित छात्रा के परिजनों से घटना की जानकारी ली। काउंसलर अस्मिता ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद छात्रा का मेडिकल कराए जाने के लिए निर्देशित किया। सीएचसी गदरपुर में छात्रा का मेडिकल कराया गया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना था कि छात्रा की पिटाई के मामले में आरोपी शिक्षिका के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। वहीं, पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया थे। संवाद
निजी स्कूल में छात्रा की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- वैभव सैनी, सीओ, बाजपुर