{"_id":"6871630d637d8c913900bc69","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1017-127132-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन दिन में हटाने होंगे सिंचाई विभाग की जमीन से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन दिन में हटाने होंगे सिंचाई विभाग की जमीन से अतिक्रमण
Sat, 12 Jul 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। सिंचाई विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में गांव ठंडा नाला में 51 अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है। सिंचाई विभाग के अधिकारी शुक्रवार को मय पुलिस फोर्स के गांव ठंडा नाल पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग की जमीन पर बने कच्चे और पक्के मकान को चिह्नित करना शुरू कर दिया। नोटिस में अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में अपना कब्जा हटाने का समय दिया।
इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई देख ग्रामीणों में विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। महिलाओं ने पुरुषों की मौजूदगी के बिना नोटिस तामील करने से इनकार कर दिया। विभाग ने दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दिए। इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज दढ़ियाल ने बताया कि जलाशय की तलहटी से 200 मीटर की दूरी तक किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर हटाया जाएगा। कहा कि पहले भी अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, सहायक अभियंता पंकज दढ़ियाल, अभियंता लक्ष्मण सिंह और बेगराज सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
80 से ज्यादा परिवारों ने किया कब्जा
हरिपुरा जलाशय का निर्माण 60 के दशक में शुरू हुआ था। इस दौरान जलाशय निर्माण में कुछ कलंदर परिवार घोड़े, खच्चर लेकर मिट्टी भरने का कार्य करते थे। इसके बाद वे लोग यहां बस गए। धीरे-धीरे अब 80 से ज्यादा परिवार यहां जलाशय के ब्लैंक कट पर कब्जा कर बस गए हैं।
विज्ञापन
नोटिस लगने के बाद गांव के लोग अपने-अपने राजनीतिक संरक्षण ढूंढने में लगे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह कार्रवाई नहीं रुकती है तो वे लोग अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

गोशाला निर्माण विवाद में बीडीओ कार्यालय की जांच टीम निरीक्षण करती हुई। संवाद