फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: एक लाख से अधिक आबादी को नहीं मिल रही सिटी बस सुविधा

Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
दिनेशपुर। क्षेत्र में सरकारी बस की सुविधा नहीं होने से लोगों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मांग के बावजूद परिवहन विभाग सिटी बस की सेवा शुरु नहीं कर रहा है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोग और सिडकुल के श्रमिकों को प्राइवेट वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिनेशपुर क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी के बाद भी यहां के लोग सरकारी बस सेवा से वंचित हैं। आम जनता आवागमन के लिए थ्री व्हीलर, मैजिक, ई रिक्शा और अन्य निजी वाहनों पर निर्भर है। यहां बड़ी संख्या में सिडकुल की कंपनियों के श्रमिक रहते हैं। सिटी बस सेवा नहीं होने से निजी वाहनों के कारण उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है। क्षेत्र में रोडवेज की सेवा 70 के दशक में शुरू हुई थी। इसके तहत फरवरी 1974 में हरिपुरा जलाशय का उद्घाटन करने आईं तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के सम्मुख लोगों ने इस संबंध में आवाज उठाई। इस पर पर मार्च 1974 में गूलरभोज - दिनेशपुर होते हुए बरेली के लिए सीधी रोडवेज की सेवा शुरू हुई थी लेकिन 90 के दशक में इस सेवा को बंद कर दिया। इससे पहले 80 के दशक में दिनेशपुर और रुद्रपुर के बीच सुबह-शाम की शटल सिटी बस सेवा शुरू हुई थी। लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलता था। बाद में इस सेवा को भी परिवहन निगम ने बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन


14 किमी रुद्रपुर जाने की मजबूरी
कुछ साल पहले हरिद्वार, देहरादून और शक्तिफार्म के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू हुई थी। यह भी कुछ दिन बाद बंद हो गई। 10 साल पहले तक गूलरभोज से दिनेशपुर होकर रुद्रपुर तक निजी बस की सेवा थी लेकिन समय के साथ वह भी बंद हो गई। वर्तमान में रोडवेज की सेवा के लिए लोगों को 14 किमी रुद्रपुर और छह किमी दूर गदरपुर जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बस की सेवा न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। यदि सिटी बस की शटल सेवा की सुविधा मिले तो सिडकुल के श्रमिक के साथ क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।


-हीरा जंगपांगी, संयोजिका महिला कल्याण समिति।
लोगों की परेशानी को देखते हुए गूलरभोज से दिनेशपुर सिडकुल होते हुए रुद्रपुर तक सिटी बस की सेवा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। रोडवेज की सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी।
-अरविंद पांडेय, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed