{"_id":"688137404780acc8530f7b35","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-127608-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रांसफार्मर फुंका, 15 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रांसफार्मर फुंका, 15 घंटे गुल रही बिजली
Thu, 24 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के मटकोटा बिजलीघर में लगाया 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर से जुड़े चार फीडरों के हजारों उपभोक्ताओं के घरों से बिजली गुल हो गई। 15 घंटे से अधिक तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए।
इसके चलते लोग भीषण गर्मी में बेहाल रहे। उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसलिए ऊर्जा निगम ने फीडरों को बारी-बारी से दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर एक से डेढ़ घंटा बिजली सप्लाई की। निगम की ओर से बिजलीघर में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
बुधवार तड़के दो बजे मटकोटा बिजलीघर में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। बताया जा रहा है कि अधिक लोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। ट्रांसफार्मर से जुड़े चार फीडरों से जुड़े उपभोक्ता प्रभावित हो गए।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंकने से आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा, कल्याणी व्यू, रविंद्रनगर, आदर्श कॉलोनी, सिविल लाइंस, आजादनगर, शिवनगर, सिडकुल ढाल सहित कई जगहों पर बिजली गायब हो गई। ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर बदलने की कार्यवाही शुरू की। इसके साथ ही फीडरों से कुछ-कुछ समय उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आपूर्ति दी गई लेकिन भारी उमस में घंटों बिजली गायब होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गरीब तबके वाले लोगों को गर्मी में सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ी। लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। जेई कुलदीप राठी ने बताया कि तड़के दो बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया था और उसे बदले जाने की कार्यवाही की जा रही है। देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।