{"_id":"6849ddf45f22849438004cfc","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-125832-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीसीटीवी को उच्च तकनीक से लैस करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीसीटीवी को उच्च तकनीक से लैस करने पर दिया जोर
Thu, 12 Jun 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी को उच्च तकनीक से लैस करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम स्टाफ की समस्याओं का समाधान किया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बुधवार को सीसीटीवी कंट्रोल रूम में निरीक्षण के बाद डायल 112 और सीसीटीवी स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के संचालन, कार्यप्रणाली और मौजूदा तकनीकी क्षमताओं का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च-तकनीकी निगरानी प्रणाली आवश्यक है। सीसीटीवी कैमरे न केवल संख्या में बढ़ाए जाएं बल्कि उनकी गुणवत्ता को भी उन्नत किया जाए।
उन्होंने जिले के तीनों पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 और सीसीटीवी में नियुक्त कर्मचारियों की सराहना की। पांच पुलिस कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां पर अपर पुलिस अधीक्षक रेवाधर मठपाल सहित अनेक मौजूद रहे।