{"_id":"6755fb9ab8c3cda79e03af95","slug":"people-face-the-problems-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-118241-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बांग्लादेश पर कार्रवाई करें केंद्र सरकार, बनाए अंतरराष्ट्रीय दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बांग्लादेश पर कार्रवाई करें केंद्र सरकार, बनाए अंतरराष्ट्रीय दबाव
Mon, 09 Dec 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। गांधी पार्क में मानवाधिकार मंच की ओर से आयोजित अन आक्रोश रैली में पहुंचे हजारों लोगों का बांग्लादेश पर गुस्सा फूटा। सभी ने एकस्वर में बांग्लादेश पर कार्रवाई की मांग की। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक स्नेहपाल ने कहा कि हमें कोई अगर छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। साधु-संतों व आयोजकों ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा।
रविवार को गांधी एकत्र में जनसमूह को संबोधित करते हुए इस्कान मंदिर के अध्यक्ष सर्वमंगल गौर दास ने कहा कि आज बांग्लादेश में रह रहे हिंदू और अल्पसंख्यक वर्ग पर अत्याचार किया जा रहा है। आज इनकी स्थिति दयनीय है। उन्होंने बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और स्वामी चिन्मय दास को हिरासत में लिए जाने के मामले की अंतरराष्ट्रीय न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग की।
अमृत सागर गुरुद्वारा के विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री से अतिशीघ्र कार्रवाई के लिए अपील कर रहा है। कहा कि हमारा धर्म अहिंसा परमोधर्म वाला है पर दुष्ट जब ना माने तो धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाना पड़ता है। आज हम जातियों में बंट गए हैं। आज सभी हिंदुओं को एक होना होगा।
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर के महंत स्वामी नारायण चेतन महाराज और श्रीश्री हरिमंदिर दिनेशपुर के संत विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश मुगालते में न रहे। हम अहिंसा के पुजारी है लेकिन कायर कतई भी नहीं हैं। भारत सरकार से मांग है कि जल्द बांग्लादेश में रह रहे अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। या फिर संत समाज को कूच करने की छूट मिले।
वहां विधायक शिव अरोरा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र सिंह मेहरा, समरपाल सिंह, विशाल खेड़ा, अजय तिवारी, विकास शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, विवेकदीप सिंह, सुरेश गौरी, सहित अनेक मौजूद रहे।
युनुस खान से वापस हो नोबल पुरस्कार
रुद्रपुर। रैली में दूधिया बाबा आश्रम के शिवानंद जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया युनुस खान को न जाने किसने नोबेल पुरस्कार दे दिया है। क्या ऐसे ही लोग नोबेल पुरस्कार के योग्य होते हैं, जो अपने ही देश के हिंदू और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कराएं। उन्होंने युनुस खान से नोबल पुरस्कार वापस लिए जाने की मांग की। कहा कि पूरे बांग्लादेश की घटना के पीछे अमेरिका की वर्तमान सरकार का हाथ है। अब भारत की उम्मीद राष्ट्रपति ट्रंप से है। संवाद
अलग-अलग टोलियों में पहुंचते रहे लोग, बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं
रुद्रपुर। मानवाधिकार मंच के आह्वान पर गांधी पार्क में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। इसमें अलग-अलग टोलियों में लोग पहुंचते रहे। भाजपा विधायक भी जत्थे के साथ आते रहे। जनाक्रोश रैली में बड़ी संख्या में आधी आबादी भी पहुंची। सभी के हाथों में केसरिया झंडों के साथ ही उत्पीड़न के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां थी। संवाद