{"_id":"687bf5a59c27a6fa550e1819","slug":"people-face-the-problems-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110560-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सु़जिया मार्ग के गड्ढों में चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सु़जिया मार्ग के गड्ढों में चोटिल हो रहे लोग
Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। कंजाबाग से दुग्ध डेयरी, अमर काॉलोनी, आशीर्वाद पैलेस, ओम कॉलोनी होते हुए सुजिया महोलिया तक वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। इस मार्ग पर बने गड्ढों में बरसात के मौसम में पानी भरने से लोग चोटिल हो रहे हैं।
क्षेत्रवासी आवागमन की इस समस्या को कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बता चुके हैं। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सुजिया महोलिया निवासी लक्ष्मण चंद ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले स्थानीय विधायक को इस सड़क की मरम्मत के लिए ज्ञापन दिया था।
इससे पूर्व भी लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से अवगत कराया था लेकिन बजट के अभाव की बात कही। इस मार्ग से दुग्ध उत्पादकों, किसानों के अलावा कई कॉलोनियों के लोग गुजरते हैं। सबसे अधिक समस्या बरसात के मौसम में होती है। सड़क के गड्ढों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है। संवाद