{"_id":"671d546878c3b0abdb0e9cc4","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-118763-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर रोडवेज बसों की दिल्ली रूट पर घटी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर रोडवेज बसों की दिल्ली रूट पर घटी आय
Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेशन प्रशासन की ओर से रोडवेज बसों को कम समय परिसर में रुकने के आदेश से डिपो की आय पर असर पड़ रहा है। पहले बसें एक से डेढ़ घंटे रुकती थी, जबकि बताया जा रहा है कि अब 25 से 30 मिनट की बसों के रुकने का निर्देश हैं। पहले 25 से 30 हजार रुपये की आय होती है जो घटकर 17 से 14 हजार के बीच में रह गई है।
काशीपुर रोडवेज डिपो से प्रतिदिन आनंद विहार बस स्टेशन के लिए दस बसों का संचालन किया जाता है। बसें बस स्टेशन पर लगभग एक घंटे से डेढ़ घंटे तक रुक कर अच्छी आय अर्जित करती थीं क्योंकि इस मार्ग पर दिल्ली से अधिक सवारियां मिलती थीं। जब से दिल्ली आनंद विहार स्टेशन पर बस को रुकने के लिए कम समय दिया गया है, तब से बसों की आय में काफी गिरावट आ गई है।
पहले डिपो की एक बस 25 से 30 हजार रुपये की आमदनी करती थी। साथ ही दिल्ली बस स्टेशन पर एक से डेढ़ घंटा रुक कर अच्छी संख्या में सवारियां लेकर चलती थीं। करीब 20 दिन से आनंद विहार बस स्टेशन प्रशासन ने बस के परिसर में रुकने के समय में कटौती कर दी है। अब दिल्ली बस स्टेशन पर मात्र 25 मिनट ही बस को रुकने दिया जाता है। इतने कम समय में सवारियां मिलना मुश्किल हो जाता है। -हरेंद्र नितवाल, स्टेशन प्रभारी, काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन