{"_id":"671575e3397e0edd6108b426","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-118535-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लक्ष्मीपुर पट्टी की 700 मीटर में 42 गड्ढे किए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लक्ष्मीपुर पट्टी की 700 मीटर में 42 गड्ढे किए चिह्नित
Mon, 21 Oct 2024 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। लक्ष्मीपुर पट्टी की 700 मीटर सड़क में विभाग ने 42 गड्ढे चिह्नित किए हैं।
नगर निगम का परिसीमन के बाद क्षेत्रफल तो बढ़ा लेकिन मूलभूत सुविधा सड़क, जल निकासी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। जब निगम 20 वार्ड तक सीमित था जो हाल उस दौरान थे, वही हाल परिसीमन के बाद 40 वार्ड होने के बाद भी हैं। आज भी अधिकतर वार्डों की सड़कों का बुरा हाल है। क्षेत्र के कई नए वार्डों में अभी तक विकास नहीं हो पाया है। जब क्षेत्रवासी सड़क और जल निकासी की बात कहते हैं तब बजट का अभाव बताकर जिम्मेदार अधिकारी पल्ला छाड़ लेते हैं।
इन्हीं दावों को निगम क्षेत्र लक्ष्मीपुर पट्टी धरातल पर नहीं लाया है। नगर निगम लोनिवि के वर्क एजेंट अभिषेक कांबोज ने क्षेत्र में गड्ढों का निरीक्षण किया। इस दौरान मात्र 700 मीटर में 42 गड्ढों को चिह्नित किया गया। इन गड्ढों का भरान करने और जहां टाइल्स उखड़ी हैं उनको दोबारा बनाने का लगभग दस लाख का आगणन बनाया है। उधर क्षेत्र के पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने बताया कि गड्ढे चिह्नित तो हो गए लेकिन इन गड्ढों से निजात कब मिलेगी इसके बारे में पता नहीं है।
लक्ष्मीपुर पट्टी क्षेत्र में गड्ढे चिह्नित करके लगभग दस लाख का आगणन बनाया गया है। बजट स्वीकृत होते ही इन गड्ढों के भरान का कार्य कराया जाएगा।
राजू, जेई, नगर निगम लोनिवि।