फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: फोन नहीं उठाने पर लाइनमैन को हटाया

Sun, 20 Jul 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
काशीपुर। रातभर बत्ती गुल होने पर फोन नहीं उठाने पर जेई ने लाइनमैन को स्थानांतरित कर दूसरे क्षेत्र में लगा दिया है। आदर्श नगर में लाइनमैन योगेश को तैनात करने पर उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

शनिवार को आदर्श नगर कॉलोनी कुंडेश्वरी के गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर जेई अनिल कुमार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात भर बिजली गुल हो गई थी। रातभर उपभोक्ता अंधेरे और गर्मी में परेशान रहे। बिजली नहीं आने पर लाइनमैन को फोन लगाया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। उन्होंने जेई से लाइनमैन को हटाने की मांग की। इस पर जेई ने उसे हटाकर उसकी जगह दूसरे जेई को लगाया है।
विज्ञापन

जेई अनिल ने बताया कि इस क्षेत्र में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। क्षेत्र बढ़ गया है। 100 केवी का और ट्रांसफार्मर शीघ्र लगाया जाएगा। रात में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर की तार फुंक गई थी। फोन नहीं उठाने पर लाइनमैन रामलाल को हटाकर योगेश को तैनात किया है। घेराव करने वालों में कैप्टन बच्चन सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, किशन सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, रमेश बेलवाल, दुर्गा थापा, हरिपाल सिंह गोसाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed