{"_id":"67a8fddb18f2cf95200b87d7","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-123019-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राधेहरि कॉलेज का सीसीटीवी नहीं हो सका ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राधेहरि कॉलेज का सीसीटीवी नहीं हो सका ठीक
Mon, 10 Feb 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के चलते लंबे समय से खराब सीसीटीवी ठीक नहीं हो सका है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
राधेहरि कॉलेज में करीब छह हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, महुआखेड़ा गंज आदि क्षेत्रों से छात्र शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। महाविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा और बाहरी तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए हैं। देखरेख के अभाव में ये लंबे समय से खराब हैं। यह स्थिति तब पता चली कि जब प्राचार्य के कक्ष में स्क्रीन पर सीसीटीवी खराब दिखाई दिए। इसके चलते कॉलेज में मंडराने वाले अराजक तत्वों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। छात्रों के बीच होने वाले छुटपुट विवाद एवं अन्य घटनाएं होने की संभावना है। 2024 में दो बार छात्रों के बीच विवाद भी हो चुका है। दो महीने पूर्व ही पीजी ब्लॉक में आपत्तिजनक सामग्री मिल चुकी है।
महाविद्यालय के लगाए गए सीसीटीवी खराब हो गए हैं। नए सीसीटीवी कैमरे शीघ्र लगाए जाएंगे।
- प्रो. (डॉ.) सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर