{"_id":"686abf359cb2140c6309561d","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-129251-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सर्विस रोड से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सर्विस रोड से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग
Sun, 06 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर सर्विस रोड पर टूटा स्लैब। संवाद
काशीपुर। नगर के बीचोंबीच बने आरओबी की सर्विस रोड से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग मुखर होने लगी है। दुकानदारों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही से कारोबार प्रभावित हो गया है।
नगर के महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी और उसकी सर्विस रोड शहरवासियों के लिए दिक्कत दे रही है। पुलिस प्रशासन ने लगभग छह महीने पहले आरओबी के क्षतिग्रस्त होने के बाद आरओबी के तीनों रास्तों पर हाइटबैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करा दी थी। इसके बाद से भारी वाहन दिन-रात सर्विस रोड से होकर गुजरने से कारोबार प्रभावित हो गया है। दुकानदारों ने कहा कि बड़े वाहनों की आवाजाही से ग्राहक दुकान के आसपास अपने वाहन खड़े नहीं कर पाते हैं। ग्राहकों ने दुकानों पर आना बंद कर दिया है। बताया कि कई बार स्थानीय प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है।
क्या बोले दुकानदार
- सर्विस रोड छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बनी है न कि भारी वाहनों के लिए। प्रशासन की सुस्ती के चलते भारी वाहन भी सर्विस रोड से होकर आ-जा रहे हैं। इसको बंद कराना चाहिए।- मनदीप सिंह सेठी, दुकानदार
विज्ञापन
- यदि आरओबी पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती थी। तब इसको यहां बनाया ही क्यों गया। पहले तो सात साल में आरओबी बनकर तैयार तो कारोबार चौपट हुआ, अब सर्विस रोड पर भारी वाहनों से कारोबार चौपट हो रहा है।-अवनीश सिंह सेठी, दुकानदार
- भारी वाहनों की सर्विस रोड से आवाजाही से दुकानदारी नहीं हो रही है। ग्राहक डर के चलते आते नहीं है, हर वक्त हादसों का खतरा बना रहता है।-पवन पाल, दुकानदार
- सर्विस रोड से भारी वाहन आने-जाने से दुकानों के आगे की पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।-रमन कोहली, दुकानदार