{"_id":"6784109fc05d993461069764","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1001-121865-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज में अंधड़ चलने से गिरे बिजली के चार पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महुआखेड़ा गंज में अंधड़ चलने से गिरे बिजली के चार पोल
विज्ञापन
काशीपुर। देर रात मौसम में अचानक आए बदलाव से तराई में तेज अंधड़ चला। इसके चलते महुआखेड़ा गंज में बिजली के पांच पोल गिर गए। साथ ही एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से देर रात से बिजली ठप रही। इसके बाद रविवार सुबह पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की।
शनिवार देर रात तराई में मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चला। इसके चलते महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में बिजली के पांच पोल गिर गए और एक ट्रांसफार्मर फूंक गया। इनमें महुआखेड़ा गंज स्थित शेख भुल्लन रोड माल्ट फैक्टरी के पास 33 हजार केवी लाइन के तीन पोल, जबकि महुआखेड़ा गंज में दो पोल शामिल हैं। देर रात पोल गिरने के बाद से बिजली गुल रही।
इसके बाद सुबह ऊर्जा निगम की टीम के साथ पहुंचे महुआखेड़ा गंज के जेई दीपक शर्मा ने बताया कि पोल गिरने की सूचना के बाद रविवार सुबह पांच पोल को ठीक कर बिजली को सुचारु कर दिया गया है।