{"_id":"6820f226c241d1506907c314","slug":"people-face-the-problems-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-126890-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ताला लगा होने से शोपीस बना पिंक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ताला लगा होने से शोपीस बना पिंक शौचालय
Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। तहसील परिसर में बने पिंक शौचालय में ताला लगा है। शहर में एकमात्र पिंक शौचालय है। शहर के मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर तहसील परिसर में पॉलीप्लेक्स कंपनी ने पिंक शौचालय का निर्माण कराया। बीते 30 अप्रैल को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने लोकार्पण किया था लेकिन पिंक शौचालय में अभी तक ताला ही लगा है। रविवार को कई महिलाएं पिंक शौचालय पर पहुंची लेकिन लॉक देखकर वापस लौट गईं। डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि पिंक शौचालय को नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया है। ईओ को जल्द ही पिंक शौचालय सुचारू करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन