फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face problems

अधूरे निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग बन गया वन लेन, दिन-रात लग रहा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
People face problems
प्रदीप गुप्ता। - फोटो : RUDRAPUR
नेशनल हाईवे-74 पर सीरगोटिया मस्जिद के पास पांच दिनों से खुदा पड़ा हाइवे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। विधायक के हस्तक्षेप से नाला निर्माण का कार्य रुकने के बाद कार्यदायी कंपनी ने निर्माण को जस का तस छोड़ दिया है। इससे हाईवे पर यातायात वन लेन चल रहा है और दिन रात जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वन लेन होने के चलते हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 72.2 किमी सड़क और नालों का निर्माण होना है। इसका निर्माण गल्फार कंपनी कर रही है। बीते शनिवार रात से ही हाईवे को खोदा जा रहा था। कंपनी की ओर से सीवर का एक पाइप भी सड़क में डाल दिया गया था। रविवार को हाईवे पर नाला निर्माण पर विधायक राजकुमार ठुकराल भड़क गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को गलत करार देते हुए काम रुकवा दिया था। उन्होंने कंपनी के मैनेजर को भी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

विधायक के हस्तक्षेप के बाद जेसीबी से पाइप निकालकर सड़क पर रख दिया गया है। इससे पिछले पांच दिनों से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कंट्रोल पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर, गल्फार कंपनी के सीनियर मैनेजर गिरीश कुमार ने बताया कि नाला निर्माण में विधायक के काम रुकवाने के बाद प्रशासन से कोई आदेश नहीं मिला है। इस वजह से काम जस का तस पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य करने के लिए प्रशासन से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाईवे वन लेन होने के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है, पिछले पांच दिनों से सड़क खोदी गई है। अभी तक ऐसी ही पड़ी है, हाईवे पर रेंगते हुए वाहन चल रहे हैं। आसिफ खान।
- एक-एक घंटा जाम में फंसा रहना पड़ रहा है। सरकारी तंत्र का यही हाल है कि काम सुधारने से पहले बिगाड़ देते हैं। फिर कई दिनों तक यही स्थिति होती है। जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। सद्दीक अहमद।

- जब काम करना ही नहीं था तो हाइवे पर खुदाई क्यों की गई थी। पांच दिनों से सड़क खुदी पड़ी है। शासन-प्रशासन को जनता से कोई मतलब नहीं है। मुजफ्फर।
- बीते दिन पहले एक ई-रिक्शा और स्कूटी सवार में टक्कर हो गई थी। पांच दिनों से हाइवे खोदकर छोड़ दिया गया है। अब जनता को मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। -प्रदीप गुप्ता।

मुजफ्फर।

मुजफ्फर।- फोटो : RUDRAPUR

सद्दीक अहमद।

सद्दीक अहमद।- फोटो : RUDRAPUR

आसिफ खान।

आसिफ खान।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर एनएच-74 में खोदाई की वजह से वन वे में रेंगते हुए चल रहे वाहन।

रुद्रपुर एनएच-74 में खोदाई की वजह से वन वे में रेंगते हुए चल रहे वाहन।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर एनएच-74 में खोदा गया नाला।

रुद्रपुर एनएच-74 में खोदा गया नाला।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed