{"_id":"5798ad934f1c1b0f4621e0fe","slug":"people-demonstrate-against-chemical-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर व न्यू शक्ति विहार कालोनी के बीचोंबीच केमिकल फैक्ट्रियों के खिलाफ लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन
आरोप है कि घनी आबादी के बीच स्थित फैक्ट्री से केमिकल निकलने से लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रभारी डीएम से दोनों फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग की। आगाह किया कि यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अटरिया मंदिर के समीप स्थित प्रेमनगर और न्यू शक्ति विहार कालोनी है। जिसकी आबादी काफी घनी है। बताया कि इसी घनी आबादी के बीचोंबीच दो केमिकल फैक्ट्रियां हैं। अक्सर इन फैक्ट्रियों से पानी व हवा के साथ केमिकल तेजाब निकलता है। इससे लोगों में संक्रमण बीमारी फैलने की संभावनाएं काफी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि इस संबंध में कई बार फैक्ट्री प्रबंधन से कहा, लेकिन प्रबंधन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने प्रभारी डीएम से मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग की।
इस मौके पर अनिल चौहान, संतोष कुमार, धनराज सिंह, रामधारी, सूरजपाल, मोहन लाल, दलीत सिंह, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद थे।