फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People demand to solve the problems

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
People demand to solve the problems
खटीमा में एसएसआई लक्ष्मण सिंह जगवाण को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : KHATIMA
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्मैक, चरस एवं कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पंजाबी महासभा प्रदेश सचिव मनोज वाधवा एवं व्यापार मंडल महामंत्री अमन अरोरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि वार्ड संख्या 14 होटल बेस्ट व्यू रोड, इस्लाम नगर, गौटिया, पकड़िया, चारुबेटा, मुडेली, झनकट, अमाऊं आदि क्षेत्रों में स्मैक, चरस और कच्ची शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। नशेड़ी आए दिन महिलाओं एवं युवतियों पर टिप्पणियां करते हैं।
विज्ञापन

नशे का कारोबार करने वालों के ऊपर सफेदपोश लोगों का हाथ एवं सहयोग बना हुआ है। उन्होंने कहा कि खटीमा क्षेत्र मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों और उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहां अखंड भारतीय संस्था अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, सचिव मनोज प्रजापति, किसान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, चंद्रप्रकाश अरोरा, रामजी डाबर, सुमित गुप्ता, मनोज छाबड़ा, जितेंद्र ठाकुर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed