फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People cried over Sad demise of ex ArmyMan

इकलौते चिराग पूर्व सैनिक की मौत से शोक में डूबा अमाऊं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
People cried over Sad demise of ex ArmyMan
खटीमा। टनकपुर रोड पर अमाऊं के पास रोडवेज बस द्वारा बाइक सवार पूर्व सैनिक को रौंदने और मौत के बाद अमाऊं कस्बा शोक में डूबा रहा। मूलरूप से पिथौरागढ़ के नैनी गांव निवासी परिवार के इकलौते चिराग पूर्व सैनिक की मौत से परिजनों में मायूसी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

शनिवार रात अमाऊं के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ने अमाऊं निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय अनिल कुमार बिष्ट पुत्र दीवान सिंह को रौंद दिया था। जिसे रात करीब 8.50 बजे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. वीपी सिंह ने मृत घोषित किया था। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों ने तोड़फोड़ की थी। इधर, रविवार सुबह से ही अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मृतक के चचेरे भाई मनोज बिष्ट ने बताया कि रात उसका भाई तिगरी से घर लौट रहा था। वह परिवार का इकलौता चिराग था। 2015 में कुमाऊं रेजीमेंट से वह सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी पहली पत्नी मीरा से उसके दो बेटे 18 वर्षीय पवन और 16 वर्षीय बाबी है। 8-10 साल पहले पहली पत्नी की मौत के बाद उसने मीनाक्षी देवी से शादी की। घर में मां भागीरथी देवी है। उधर, चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई उमराव सिंह ने बताया कि जांच जारी है, आरोपी बस चालक की पहचान कर ली गई है। मामले में अब तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़फोड़ मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खटीमा। पुलिस को सौंपी तहरीर में नागरिक अस्पताल के डॉ. वीपी सिंह ने आरोप लगाया है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह रात की ड्यूटी पर तैनात थे। दुर्घटना में मृत अमाऊं निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार के परिजनों एवं अन्य साथियों ने मेरे और अन्य अस्पताल स्टाफ से अभद्र व्यवहार कर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कोतवाली में इसकी सूचना दी। आरोपियों ने अस्पताल में काफी तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 186, 353, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, रविवार को विधायक धामी ने अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके ठाकुर और डॉ. वीपी सिंह से जानकारी ली। पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed