फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People angry over opening of liquor shop in Abadiya

Udham Singh Nagar News: आबादी में शराब की दुकान खोलने पर भड़के लोग

Mon, 29 Apr 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
People angry over opening of liquor shop in Abadiya
काशीपुर के सुभाष नगर में देसी शराब  की दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन करते लोग। संवाद
काशीपुर। शहर में आबादी के बीच मंदिर और स्कूल के पास ही देसी शराब की सरकारी दुकान खोलने का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने दुकान के आगे बैठक कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आवास विकास सुभाष नगर वार्ड 15 के लोगों ने रविवार सुबह दुकान के सामने धरना देकर आरोप लगाया कि विभाग की ओर से जानबूझकर ठेकेदार को यहां देसी शराब की दुकान खोलने की इजाजत दी गई है। कहा कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है उसके पास ही दंत चिकित्सक, प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र, महिला आईटीआई, श्रमिक पंजीयन कार्यालय के अलावा शनि महाराज का मंदिर है। मंदिर में सुबह-शाम महिलाएं-पुरुष पूजा-अर्चना करने जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली छात्र-छात्रा भी आते-जाते हैं। कहा कि शराब की दुकान खुलने से यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहेगा। मोहल्लेवासियों ने चैती चौराहा के लिए आवंटित दुकान को दो किमी दूरी पर खोलने की अनुमति रद्द करने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम व टांडा उज्जैन पुलिस चौकी को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

उधर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने कहा कि दुकान अभी खोली नहीं गई है। लोगों के विरोध की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। विरोध प्रदर्शन मेें पूर्व पार्षद मनोज जग्गा, संदीप सिंह उर्फ मोनू चौधरी, तेजवीर सिंह, सर्वेश बाली, डॉ. धीर सिंह, विजय प्रताप, मुनमुन चौधरी, गीता, सुनीला, मधु, देवेश चौहान एडवोकेट, नवनीत कुमार एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुभाषनगर में शराब की दुकान खोलने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया है। उन्हें सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। उनकी क्या आपत्ति है। इसे सुनकर उनकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा। अभय प्रताप सिंह, एसडीएम





जसपुर में भी शराब की दुकान के खिलाफ उठी आवाज
जसपुर। नई बस्ती के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर कॉलेज और मंदिर के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। पत्र में कहा कि श्रमिक बस्ती, एक इंटर कॉलेज और मंदिर के चलते यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहेगा। पत्र भेजने वालों में सद्दाम हुसैन, शाहिद हुसैन, जाहिद हुसैन, मो. अब्दुल, साकिर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed