{"_id":"5b43a5534f1c1b00278b56aa","slug":"pcpndt-team-sieges-an-ultrasound-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीपीएनडीटी टीम ने एक अल्ट्रासाउंड मशीन सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीपीएनडीटी टीम ने एक अल्ट्रासाउंड मशीन सीज की
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी टीम ने तीन नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण कर अल्ट्रासाउंड मशीनों की जांच की। बिना पंजीकरण के खन्ना नर्सिंग होम में चल रही अल्ट्रासाउंड मशीन सीज की गई। इस मशीन की पंजीकरण अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी टीम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष अग्रवाल के निर्देश पर जिले की टीम ने एसडीएम काशीपुर विनीत तोमर के साथ खन्ना नर्सिंग होम, अनीता नर्सिंग होम, अनन्या अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीनों के पंजीकरण और रिकार्ड की जांच की।
विज्ञापन
नियमानुसार मशीनों से जितने भी अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं उनके रिकार्ड दर्ज किए जाते हैं। जांच में खन्ना नर्सिंग होम की अल्ट्रासाउंड मशीन को बिना पंजीकरण के चलती पाई गई। इस मशीन की पंजीकरण अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया था। बिना पंजीकरण के यह अवैध मानी गई।
विज्ञापन
टीम ने मशीन को सीज कर दिया। दो अस्पतालों में सबकुछ ठीक ठाक पाया गया। निरीक्षण करने वाली टीम में जिला समन्वयक प्रदीप महर, राजकीय चिकित्सालय काशीपुर की महिला डॉ.नवप्रीत कौर आदि थे।