फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PCB ordered off company, has stayed the High Court

पीसीबी का आदेश बंद हो कंपनी, हाईकोर्ट ने दिया स्टे

Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ सितारगंज। Updated Thu, 25 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

पर्यावरण कंट्रोल बोर्ड की अनुमति के बिना संचालित कंपनी को बोर्ड ने बंद करने के आदेश जारी किया था। कंपनी के हाईकोर्ट की शरण लेने पर कोर्ट ने कंपनी बंद करने के आदेश पर स्टे जारी किया है और पीसीबी को 15 दिन के भीतर मामले में निर्णय लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि सिडकुल फेज-1 में चल रही पारूल फेब्रीकेटर्स कंपनी ने पर्यावरण से संबंधित अनुमति नहीं ली थी। जिस पर बीती 14 जनवरी को पीसीबी ने कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन, कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


जिस पर गत छह फरवरी को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने पीसीबी को कंपनी सील करने और बिजली कनेक्शन काटने के आदेश दिए थे। जिसके तहत पीसीबी की ओर से कंपनी सीज की जानी थी। बुधवार को पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी एसपी सिंह ने कंपनी की द्वारा हाईकोर्ट से स्टे कराने की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने बोर्ड को 15 दिन के भीतर मामले में निर्णय लेने के आदेश दिए हैं। जिस पर बोर्ड की ओर से निर्णय लेने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed