{"_id":"623cc128c670f932895c549f","slug":"payment-should-be-done-by-seven-april-kashipur-news-hld4573101150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात तारीख तक किया जाए भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात तारीख तक किया जाए भुगतान
विज्ञापन
काशीपुर में रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन की बृहस्पतिवार को हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में वेतन भुगतान प्रत्येक माह की सात तारीख तक निश्चित रूप से करने की मांग की गई। इस मौके पर काशीपुर शाखा की कार्यकारिणी गठित कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
काशीपुर डिपो में बृहस्पतिवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह भगत की अध्यक्षता में बैठक र्हुई बैठक में टनकपुर, देहरादून, नैनीताल मंडल से क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और शाखा अध्यक्षों ने भाग लिया।
उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि सातवें वेतन के हिसाब से निगम कर्मियों और अधिकारियों को आवासीय भत्ता दिया जाए। संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालक व बाह्य श्रोत के कर्मियों के साथ ही तकनीकी कर्मियों का नियमितीकरण कराया जाए। निगम कर्मियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। कर्मियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सेवानिवृत्त कर्मियों और मृत कर्मियों के देयकों का भुगतान कराने, डिपो में बसों का बेड़ा बढ़ाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर यूनियन की काशीपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अजय कुमार शाखा अध्यक्ष, सतीश कुमार और मोहम्मद उमर उपाध्यक्ष, रामचंद्र सिंह शाखा मंत्री, राकेश कुमार व उमेश कांबोज संयुक्त मंत्री, सतवीर सिंह संगठन मंत्री, जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार लेखा परीक्षक, अख्तर हुसैन प्रचार मंत्री, अंशुल कुमार कार्यालय सचिव, लक्ष्मण सिंह, दीक्षा, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह भगत ने यूनियन के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। वहां जगदीश बहुगुणा, चंद्रशेखर शर्मा, बालेश कुमार, सुदेश शर्मा, हरि सिंह, राजीव खुल्बे, मुकेश वर्मा, पवन कुमार आदि थे।
इंप्लाइज यूनियन ने फिर लिया कार्यालय पर कब्जा
काशीपुर। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश संयोजक कैलाश पांडेय समेत शाखा अध्यक्ष व मंत्री समेत कई सदस्यों ने बीते दिनों संगठन से त्यागपत्र दे दिया था। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने यूनियन का कार्यालय पुतवा दिया था।
विवाद के चलते इस कार्यालय में एआरएम आरसी पांडे ने ताला डाल दिया था। बृहस्पतिवार को काशीपुर में शुरू हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्यालय पर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का नाम लिखवा दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह भगत ने बताया कि तालाबंदी किए जाने को लेकर संगठन की ओर से निगम के उच्चाधिकारियों की ओर से वार्ता की गई थी। वार्ता के क्रम में एआरएम पांडे ने उन्हें चाबी सौंप दी। इसके बाद यूनियन के कार्यालय का ताला खोल दिया गया है। संवाद