फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Payment made using jailed Pradhan's digital signature, Gram Panchayat Secretary suspended

Udham Singh Nagar News: जेल में बंद प्रधान के डिजिटल हस्ताक्षर से हुआ भुगतान, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Sun, 01 Mar 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Payment made using jailed Pradhan's digital signature, Gram Panchayat Secretary suspended
रुद्रपुर। जेल में बंद दरऊ की ग्राम प्रधान नाजिया बी के डिजिटल हस्ताक्षर से 10.39 लाख के भुगतान की विभागीय जांच में पुष्टि हो गई है। प्रधान पति से मिलीभगत के मामले में डीपीआरओ विद्या सिंह सेमनाल ने ग्राम पंचायत सचिव (सेगेटरी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अन्य पर कार्रवाई के लिए डीएम से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाए थे कि दरऊ की ग्राम प्रधान नाजिया बी 13 दिसंबर से पौड़ी जेल में बंद हैं। उसके जेल जाने के बाद प्रधान पति अब्दुल गफ्फार ने डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) ब्लाॅक में जमा नहीं कराई। नाजिया के जेल में बंद होने के बाद उसके डिजिटल हस्ताक्षर से उसके पति ने 30 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक 14 बिलों के माध्यम से 10.39 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात है कि नाजिया बी ने बीती दो फरवरी को एक पत्र जारी कर कहा था कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है जिस कारण वह ब्लॉक में उपस्थित नहीं हो सकती है। उसकी गैर मौजूदगी में वह अपने पति को प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं।
विज्ञापन

ब्लाॅक के अधिकारी भी इस ओर पूरी तरह से आंखें मूंदे रहे। विधायक बेहड़ की ओर से मामला उठाने के बाद सीडीओ दिवेश शाशनी ने डीपीआरओ विद्या सिंह सेमनाल को जांच के निर्देश दिए। जांच में सामने आया है कि ग्राम प्रधान के जेल में बंद रहने के दौरान वित्तीय लेन-देन हुआ है जो नियमों के खिलाफ है। इस मामले में शनिवार को दरऊ के ग्राम पंचायत सचिव केके मलकानी को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में नाजिया बी के पति अब्दुल गफ्फार को संवाददाता ने उनका पक्ष जानने के लिए तीन बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद ग्राम प्रधान के डिजिटल हस्ताक्षर से भुगतान होने की जांच कराई गई। जांच में सामने आया है कि गड़बड़ी हुई है। ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। - विद्या सिंह सेमनाल, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed