{"_id":"63e53f666310bec2c309b5c5","slug":"payment-by-sidcul-in-us-nagar-rudrapur-news-c-8-1-48356-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर: कूड़े के भुगतान का 49 लाख रुपये दबाए बैठा सिडकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर: कूड़े के भुगतान का 49 लाख रुपये दबाए बैठा सिडकुल
Fri, 10 Feb 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़े के निस्तारण के 49 लाख रुपये नगर निगम को नहीं मिल सके हैं। बकाया भुगतान लेने के लिए नगर निगम की ओर से सिडकुल को पत्र भेजा गया है।
सिडकुल में कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम और सिडकुल के बीच अनुबंध हुआ है। इसके तहत सिडकुल को प्रत्येक माह 4,25,000 रुपये नगर निगम को देने पड़ते हैं। ऐसे में करीब 20 माह के 87,25,000 रुपये का बिल नगर निगम की ओर से सिडकुल को भेजा गया। इसमें से सिडकुल ने नगर निगम को सिर्फ 38,16,284 रुपये का भुगतान किया है। शेष 49,08,716 रुपये भुगतान नहीं किया गया है।
सिडकुल की ओर से लाखों रुपये का भुगतान नहीं करने पर नगर निगम के महालेखा परीक्षक ने इस पर आपत्ति जताई है। सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने बकाया भुगतान के लिए सिडकुल को इस संबंध में पत्र लिखा है। नबियाल ने बताया कि सिडकुल की ओर से जल्द बकाया भुगतान की उम्मीद है। इधर सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष बिष्ट से जब इस बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।