{"_id":"64ea40fcd7908dd71605aad8","slug":"payment-by-rc-of-alc-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-3047-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एएलसी से आरसी जारी होने पर 71 श्रमिकों को मिले 53 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एएलसी से आरसी जारी होने पर 71 श्रमिकों को मिले 53 लाख
Sat, 26 Aug 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर श्रम विभाग में श्रमिकों को चेक वितरित करते सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार। स्रोत- यूनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल के सेक्टर-10 में स्थित बडवे इंजीनियरिंग कंपनी में प्रबंधन और श्रमिकों के बीच हुए समझौते के बाद भी श्रमिकों का वेतन नहीं बढ़ाया गया। इस कारण सहायक श्रमायुक्त ने कंपनी के विरुद्ध तिरपन लाख रुपये की आरसी जारी कर दी। इस आरसी का भुगतान शनिवार को श्रमिकों को चेक के माध्यम से किया गया।
बडवे इंजीनियरिंग वर्कर्स यूनियन के श्रमिकों और कारखाना प्रबंधक के बीच ढाई वर्ष पहले वेतनवृद्धि के लिए समझौता हुआ था। यूनियन के अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि समझौते के बावजूद कारखाना प्रबंधक मुकर गया और उसने वेतन बढ़ोतरी देने से मना कर दिया। इसका विरोध करते हुए जब श्रमिकों ने श्रम विभाग में शिकायत की तो सहायक श्रमायुक्त ने समझौते के आधार पर हुई वेतन बढ़ोतरी श्रमिकों को देने के निर्देश कारखाना प्रबंधक दिए लेकिन कारखाना प्रबंधक ने इस निर्देश का पालन नहीं किया।
सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने 16 श्रमिकों की वेतन वृद्धि की थी लेकिन 71 श्रमिकों का वेतन नहीं बढ़ाया गया था। इसलिए कंपनी के खिलाफ आरसी जारी की गई। अब इन श्रमिकों को चेक के माध्यम से राशि दे दी गई है। इससे श्रमिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। वहां महामंत्री सुनील कुमार, साहब सिंह, राजेंद्र राठौर, किशन चंद, मोहन नाथ, बृजेन मंडल आदि थे।