फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paving the way for building construction in the Municipal Corporation, Rs 15.74 crore approved

Udham Singh Nagar News: नगर निगम में भवन निर्माण का रास्ता साफ, 15.74 करोड़ मंजूर

Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for building construction in the Municipal Corporation, Rs 15.74 crore approved
रुद्रपुर। नगर निगम के नए और आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने बहुमंजिला भवन के निर्माण के लिए 15.74 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम कार्यालय को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बृहस्पतिवार को देहरादून में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में राज्य की कई प्रमुख योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम रुद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देते हुए बजट का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन व्यवहारिक, मितव्ययी, पारदर्शी और पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की रूपरेखा साझा कर मेयर ने बताया कि 15.74 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला हाईटेक भवन तैयार होगा।

इस तरह होंगी सुविधाएं
पार्किंग के अलावा ग्राउंड फ्लोर, प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण होगा। छत पर एक बड़े हॉल का प्रावधान है। ग्राउंड और प्रथम तल पर यूएलबी कार्यालय होंगे, जबकि द्वितीय तल और छत पर हॉल का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए होगा।

स्टिल्ट पार्किंग एरिया में वाहनों के खड़े होने के साथ-साथ आधुनिक रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, टैक्स कलेक्शन काउंटर और स्टोर रूम जैसी सुविधाएं होंगी। पूरी इमारत भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed