फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Patwari and his associate arrested while taking bribe in kashipur

विजिलेंस का एक्शन: रिश्वत लेते हुए पटवारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार, आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांगे थे रुपये

Wed, 21 Feb 2024 04:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:10 PM IST
सार

काशीपुर में विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को सात हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Patwari and his associate arrested while taking bribe in kashipur
रिश्वत लेते हुए पकड़ा पटवारी और उसका सहयोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी के सात हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: कोतवाली के माल खाने से 12.48 लाख रुपए गायब, एएसआई समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर-1064 पर शिकायत की। उन्होंने कहा कि काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में सात हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र कुमार (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से सात हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed