फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Patients wandering for urine test due to lack of toilet

Udham Singh Nagar News: शौचालय की कमी से यूरिन जांच के लिए भटक रहे मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients wandering for urine test due to lack of toilet
रुद्रपुर में ब्लड कलेक्शन केंद्र पर लगी भीड़। संवाद
ब्लड कलेक्शन केंद्र पर नहीं शौचालय की सुविधा, मरीज परेशान
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला चिकित्सालय में पीपीपी मोड पर चल रहे ब्लड कलेक्शन केंद्र में शाैचालय न होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेशाब की जांच के लिए तो मरीज पहले घंटों लाइन में लगने के बाद केंद्र में पहुंचते हैं और फिर शौचालय न होने से पेशाब केंद्र से निकलकर शौचालय के लिए भटकना पड़ता है।
भीषण गर्मी के साथ ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगने लगी है। डॉक्टरों की ओर से मरीजों के खून, पेशाब आदि की जांच लिखने पर कक्ष संख्या दस में पीपीपी मोड पर चल रहे ब्लड कलेक्शन केंद्र पर भीड़ लग जाती है। इससे मरीजों को खून व पेशाब की जांच कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार घंटों करना पड़ता है। पेशाब की जांच के लिए मरीज कतार में लगने के बाद जब केंद्र में पहुंचता है तो पेशाब के लिए शौचालय की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में मरीजों ने पेशाब जांच के लिए केंद्र पर शौचालय का निर्माण कराने या फिर उसे शौचालययुक्त कक्ष में शिफ्ट करने की मांग भी की है।
विज्ञापन


साल 2007 से यह भवन बिना शाैचालय का ही है। जिसमें ब्लड कलेक्शन केंद्र चल रहा है। शौचालय की कमी का मामला संज्ञान में है। मेडिकल कॉलेज के बिजली, पानी, शौचालय जैसे सुविधायुक्त भवन में केंद्र को शिफ्ट करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की जाएगी।-डॉ. एसके सिंह, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed