{"_id":"6996088e74c69a4fdd016f07","slug":"passengers-will-not-be-helpless-on-holi-additional-buses-will-rudrapur-news-c-242-1-rdp1026-137389-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: होली पर यात्री नहीं होंगे बेबस, चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: होली पर यात्री नहीं होंगे बेबस, चलेंगी अतिरिक्त बसें
Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रुद्रपुर से अतिरिक्त बसें संचालित करने की तैयारी कर रहा है। ये बसें रुद्रपुर से बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और लखनऊ रूट के लिए चलाई जाएंगी।
वर्तमान में रुद्रपुर निगम के बेड़े में 39 सरकारी व 53 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ के दबाव को देखते हुए रुद्रपुर और उत्तराखंड रोडवेज की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार रुद्रपुर से चलने वाली अतिरिक्त बसों की संख्या हर दिन खासकर यात्रियों की संख्या पर आधारित होती है, लेकिन फिर भी बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और अन्य प्रमुख रूटों के लिए रोडवेज से 10-15 अतिरिक्त बसें हाेली के करीब चार दिन पहले 28 फरवरी से 09 मार्च तक चलाई जाएंगी। इस अवधि में बस स्टैंड पर भारी भीड़ रहने की संभावना है।
कोट
रुद्रपुर से बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, लखनऊ, और अन्य क्षेत्रीय रूटों पर 10-15 बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हाेली के करीब चार दिन पहले इन अतिरिक्त बसों का संचालन 28 फरवरी से 07 मार्च तक शुरू करने की योजना है। -श्रीराम कौशल, एआरएम