फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Passengers are traveling in bad condition roadways buses in rudrapur

बसों के कमजोर ढांचे पर जीवन का भार: डिपो की पांच बस हो चुकि है खराब, 5 खटारा होने की कगार पर; यात्री परेशान

Fri, 08 Nov 2024 02:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

रुद्रपुर डिपो से कंडम हो चुकी रोडवेज बसों में सवारियां ढोई जा रही हैं। मरचूला बस हादसे के बाद भी कंडम बसों से ही परिवहन सेवा संचालित हो रही है।

विज्ञापन
Passengers are traveling in bad condition roadways buses in rudrapur
कार्यशाला में खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कंडम हो चुकी बसों से यात्री परिवहन सेवा का संचालन खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन रुद्रपुर डिपो से कंडम हो चुकी रोडवेज बसों में सवारियां ढोई जा रही हैं। मरचूला बस हादसे के बाद भी कंडम बसों से ही परिवहन सेवा संचालित हो रही है।

डिपो को वर्ष 2020 के बाद नई बस नहीं मिली हैं। कार्यशाला से मिली जानकारी के अनुसार डिपो के 32 बसों के बेड़े में शामिल 2016 मॉडल की पांच बस यूके 04 पीए 1098, यूके 04 पीए 1102, यूके 04 पीए 1129, यूके 04 पीए 1130 और यूके 04 पीए 1153 दस लाख किसी से अधिक चल चुकी है। रोडवेज की बसों को दस लाख किमी चलने या दस साल पूरे होने पर कंडम घोषित कर नीलाम करने का नियम है।

विज्ञापन

वहीं डिपो की पांच बस यूके 04पीए 1090, यूके 04पीए 1092, यूके 04पीए 1158, यूके 04पीए 46 और यूके 07पीए 2858 नौ लाख किमी से अधिक सफर तय कर चुकी हैं। यानी कि कंडम होने की कगार पर हैं। बसों की कमी के कारण नौ और दस लाख किमी से अधिक सफर तय कर चुकी बसों में से दो बस अब भी दिल्ली के लिए संचालित की जाती हैं। शेष आठ बसों को कम दूरी के स्टेशन काशीपुर, खटीमा, शक्तिफार्म, मुरादाबाद, हरिद्वार के लिए संचालित किया जाता है। आए दिन से बसें मरम्मत के लिए कार्यशाला पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 बस कर दी नीलाम, नई का इंतजार
करीब छह महीने पहले डिपो की कंडम हो चुकी दस बसों को नीलाम कर दिया गया था। बसों की नीलामी के बाद भी डिपो को नई बस नहीं मिली। बसों की नीलामी से पहले डिपो के बेड़े में 42 बसें थी। अब 32 ही रह गई। 47 अनुबंधित बसों के सहारे डिपो की व्यवस्था चल रही है।

नई बसों की मांग परिवहन मुख्यालय से की जाती है। भविष्य में बसों की खरीद होने पर डिपो को बस आवंटित होने की उम्मीद है। पुरानी बसों को कम दूरी के लिए संचालित किया जाता है। 
-केएस राणा सहायक महाप्रबंधक रोडवेज डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed